बहराइच: जनपद में 122 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़ाका दल करेंगे निगरानी
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 18 फरवरी से शुरू हो रही है जो 12 मार्च तक चलेंगे इस संबंध मे गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए डीआईओएस ने बताया कि जनपद के 122 परीक्षा केन्द्रो पर बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के साथ-साथ स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट एवं उड़ाका दल निगरानी करेंगे।