सुल्तानगंज: महेशी स्टेशन के पास महिला की संदिग्ध मौत, शव गंगा में फेंकने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के महेशी रेलवे स्टेशन के समीप एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान महेशी पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी अमरजीत कुमार की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मामले में कई स