युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास ने फूंका पाकिस्तान के PM का पुतला, आतंकियों के मददगारों पर राष्ट्रद्रोह की मांग 🔥🇮🇳
मध्य प्रदेश युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास ने उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि हाल ही में प्रदेश में पकड़े गए 8 संदिग्ध आतंकियों की मदद करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। इसके साथ ही महाकाल मंदिर व सवारी मार्ग की सुरक्षा कड़ी करने, संदिग्धों का सत्यापन करने और मस्जिदों-मदरसों में CCTV कैमरे लगाकर गतिविधियों की निगरानी करने की भी पुरजोर मांग की गई है।
#UjjainNews #ShivSena #AntiTerrorism #MahakalTemple #MPNews