मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में राई की थिरकन से गूंजा मेला परिसर, घुंघरुओं की खनक पर झूमे दर्शक, बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति का रंग दिखा
मऊरानीपुर के 158वें मेला जलविहार महोत्सव में अखिल भारतीय राई नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राई की थिरकन, घुंघरुओं की खनक और लोकसंगीत से मेला परिसर बुंदेली रंग में रंग गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आयोजकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।