धर्मशाला भाजयुमो कांगड़ा ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर | Kangra Express
कांगड़ा, 17 सितंबर 2026 : सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा दाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष तपन मन्हास की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
आयोजकों ने रक्तदाताओं, मेडिकल टीम और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Kangra, Kangra | Sep 17, 2026