कोलेबिरा: जलमीनार पर अवैध कब्जे से बढ़ी परेशानी, अतिक्रमण हटाने की मांग
कोलेबिरा: रन बहादुर चौक स्थित जनसुविधा के लिए बनाई गई जलमीनार पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि जलमीनार के नीचे चाट-फुचका व लस्सी की दुकान चलने से लोगों को पानी लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाकर जलमीनार को आमजनों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। उक्त जानकारी शुक्रवार को शाम 5 बजे दी गई।