सैदपुर: मंजुई में देशी शराब की नई दुकान खुलते ही ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस ने दुकान बंद कराई
सादात थानाक्षेत्र के मजुई गांव में देशी शराब की दुकान को नए स्थान पर खोले जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पर पहुँच गए और दुकान को तत्काल बंद कर वहाँ से हटाने की माँग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।