कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान के ताले तोड़कर एक लाख की चोरी, घटना CCTV कैमरे में कैद
दिनदहाड़े कुरावली थाना क्षेत्र में बसंतपुर रोड ईदगाह के निकट स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया, दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हडकंप मच गया, चोरी की पूरी वारदात सीसीटीबी कैमरा में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।