बसंतपुर: बसंतपुर प्रखंड में 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया दवा वितरण का कार्य, आशा
कर्मियों के साथ हुई बैठक
बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कर्मियों के साथ बैठक कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मी राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि लगातार फाइलेरिया के बढ़ते आंकड़ों को लेकर विभाग अलर्ट है। 10 फरवरी से कार्यक्रम शुरू होगा।