होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने बेंगलुरु में उद्योग ऊर्जा संक्रमण प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों का अध्ययन किया
सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु प्रवास के दौरान उन्होंने उद्योग–ऊर्जा संक्रमण प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु नवाचार और हरित तकनीकों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने त्रिवेनी टर्बाइन लिमिटेड, ‘रेनमैटर’ स्टार्टअप, राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान (NIAS) और उरावु लैब्स का दौरा कर नई तकनीकों का अध्ययन किया।