कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने इंडिया गठबंधन पर उपद्रव करने का लगाया आरोप
Kanke, Ranchi | Nov 26, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने इंडिया गठबंधन पर उपद्रव मचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से इंडिया गठबंधन की विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में दूसरे को अपमानित किया जा रहा है। बीजेपी इंतजार में थी यह थम जाएगा लेकिन लगातार जारी है।