देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में परेड के दौरान की गई बलवा मॉकड्रिल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा
शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे पुलिस लाईन, रेस्कोर्स, देहरादून में परेड के दौरान बलवा की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान प्रदर्शन कारियों ने पुलिस लाइन को घेरा था। जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को जमकर खदेड़ा। वहीं इस मॉक ड्रिल से एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने दून पुलिस की तैयारियों को परखा है।