देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी को चेकिंग अभियान के दौरान पकड़कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।