विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने कंपोजिट विद्यालय पटखौली में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश में 5 करोड़ तथा जनपद में 3.79 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ अभियान शुरू हुआ। विधायक ने लोगों से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की