बरेली: बरेली में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रोडवेज बस अड्डे से आरोपी को दबोचा गया
बरेली के कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय ओमवीर मौर्या निवासी गुसाई गौटिया, संजय नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई को पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर युवती