अनूपपुर: कोतवाली: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जिला मुख्यालय के वार्ड 14 पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमा वंशकार (उम्र लगभग 22 वर्ष), पति राज वंशकार, ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।