विदिशा: किरमची रुसल्ली गांव में आंधी से पेड़ की टहनी गिरने से बुजुर्ग की मौत
सिविल लाइन थाना के ग्राम किरमची रूसल्ली मे बीती रात तेज हवा आंधी की वजह से एक घर मे मौजूद पुराने नीम के पेड़ की एक बड़ी टहनी पेड़ से कुछ दूरी पर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग तुलसीराम अहिरवार के ऊपर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत ही पेड़ के नीचे से निकला, मेडिकल कॉलेज लाया गया,डा ने किया मृत घोषित।