धरहरा: पैक्स चुनाव को लेकर धरहरा प्रखंड में प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा से मतदान तक के कड़े इंतजाम
धरहरा प्रखंड अंतर्गत पांच पंचायतों में आगामी 6 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी रफ्तार में चल रही हैं। प्रखंड कार्यालय में चुनाव से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार जुटे हुए हैं।