भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। मनरेगा में गड़बड़ी और अनियमतितता बरते जाने की शिकायत पर जांच के बाद डीसी कंचन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसी ने बानो प्रखंड के गेनमेर पंचायत के बीपीओ चारु प्रसाद मांझी और रोजगार सेवक केदार नाग की सेवा समाप्त कर दी है। डीसी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टेरोलेंस का उदाहरण प्रस्तुत किया है।