बरेली: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश गंभीर, इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के दिए गए निर्देश
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में अहिलादपुर चौकी के पास हाईवे पर एक गौवंश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और घायल गौवंश के इलाज व गौशाला शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।