छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में शहीदे कर्बला हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में झूमा कस्बा
इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत पर मुहर्रम का पर्व मनाया गया। छीपाबड़ौद में शनिवार रात्रि को और रविवार को दिन में मातमी धुनों के साथ मोहर्रम का जुलूस निकाला गया । मोहर्रम जुलूस नया मोहल्ला,हाट चौक, भिस्ती मोहल्ला,मंसूरी मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे । मोहर्रम जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग मातम बजाते नजर आए।