चूरू: कोतवाली क्षेत्र में 15 साल की बेटी से रेप के आरोपी पिता को पोक्सो कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Churu, Churu | Jun 21, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग से उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले में चूरू पोक्सो कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुना दिया है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उसे कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साल 2023 में नाबालिग पीड़िता के मामा ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।