नवाबगंज: मेंहदीपुर मजरे हरख गाँव में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अफीम खेती का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जाना हाल
डीएम शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने तहसील नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मेंहदीपुर मजरे हरख में पोस्ता/अफीम की खेती का गुरुवार करीब 2 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा अफीम की खेती से होने वाले लाभ एवं आने वाली चुनौतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।