बेलहर: मंझगाय गांव: घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Belhar, Banka | Apr 16, 2026 थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव में घरेलू विवाद में 3 लोगों ने मिलकर चंद्रभूषण मिश्रा की पत्नी सुनीता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना बीते 13 अप्रैल की है। इस नेबंध में सुनीता देवी ने गुरुवार को 12 बजे दिन में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही रीना देवी, शिवानी देवी और रंजन कुमार पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है