जलालगढ़: सीमा काली मंदिर के समीप एक कांवरिया को स्कार्पियो ने मारी ठोकर कांवरिया घायल
बीती रात जितेन्द्र कुमार मनिहारी से जल भर कर मदनपुर पैदल ही जा रहे थे की सीमा काली मंदिर के समीप पूर्णियां की ओर से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी। वह दूर जा गिरे जिससे उनके पैर गंभीर चोट आई है। ईलाज के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर ईलाज के पूर्णियां भेज दिया।