जलालगढ़: सांपा रहिका गांव में फाइलेरिया की दवा खाने से 17 पुरुष व महिला और बच्चे पड़े बीमार, सभी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा सांपा रहिका गांव में फाइलेरिया की दवा एवं एल्बेंडाजोल की दवा खाने के लिए दिया गया था। सांपा रहिका गांव में दवा खाने 17 लोगों के उल्टी, दस्त, सिर में चक्कर आने लगा स्थिति गंभीर देखकर सभी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं डाक्टर का कहना है कि फाइलेरिया एवं कृमि नाशक दवा खाने से चक्कर आ सकती है।