इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरधरी में रिश्तेदारी में आए युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 21, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरधरी में रिश्तेदारी में आए मथुरा के थाना नोहक्षील क्षेत्र के गांव गढ़ी सामन्ता निवासी देवेंद्र सिंह का कहना है कि वह 19 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के यहां गांव सिमरधरी स्थित गोपाल रिसोर्ट आया था। सुबह करीब 11 बजे वह पार्किंग स्टैंड के पास खड़ा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे।