बहराइच: मंझरा इलाके में युवक को लगी गोली, लखनऊ में चल रहा है इलाज
मुर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझरा इलाके में युवक को लगी गोली। हालत गंभीर। लखनऊ में इलाज जारी। थाना अध्यक्ष मूर्तिहा द्वारा जानकारी देते हुए शनिवार सुबह बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों ने जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप लगाया है। वही युवक का गम्भीर हालत में लखनऊ में इलाज जारी।