बहराइच: महाराज सिंह इंटर कॉलेज सहित जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई आरओ-एआरओ परीक्षा, 6497 प्रतियोगी दे रहे हैं परीक्षा
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर आरओ-एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई जा रही है। रविवार को हो रही इस परीक्षा में 6497 प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।