बहराइच: इंदिरा स्टेडियम के पास अज्ञात कारणों से जूते की दुकान में लगी आग
कोतवाली देहात इलाके के इंदिरा स्टेडियम के निकट देर रात जूते की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग से दुकान जलकर राख हो गई। तो वहीं उसमें रखा लाखों का माल भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।