बहराइच: किसान बाजार गुल्लाबीर रोड से ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना दरगाह पुलिस ने किसान बाजार गुल्लाबीर रोड से ई रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में संबंधित अभियुक्त चिरौंजी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के पास से दो अदद बैटरी बरामद की गई है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।