बहराइच: खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा का 11 फ़रवरी को जनपद बहराइच में होगा आगमन, नगर मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी
राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उ.प्र. श्री सतीश चन्द्र शर्मा का 11 फरवरी 2024 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री शर्मा 11 फरवरी को अपरान्ह 02ः30 बजे नेशनल मेडिकोज़ आर्गनाइजे़शन द्वारा गेंद घर मैदान में आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बाराबंकी के लिए रवाना हो जाएंगे।