झालरापाटन: बरेडी की घाटी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
झालावाड़ के बरेडी की घाटी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अकलेरा पुलिस ने बुधवार सुबह सुबह का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया कि उग्रपुरा गांव का रहने वाला अमरलाल और बीरम अकलेरा से वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में बरेली की घाटी में सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।