नगरी: 27 लाख 50 हजार कीमत के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कार के डिग्गी में भरकर ले जा रहे थे गांजा
सिहावा थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांकरा फॉरेस्ट नाका में वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मैनपुर की ओर से आ रही डस्टर कार को रोककर तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान कार के डिग्गी से 54 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 27 लाख 50 हजार रुपये है। वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से खरीद कर महाराष्ट्र ले जा रहे थे।