कोलायत: कोलायत के दियातरा में नव चयनित आरएएस अधिकारी लोकेंद्र सिंह का शानदार स्वागत, पहली बार पहुंचे गांव
दियातरा में लोकेंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह छनेरी के आरएएस परीक्षा 2024 में 33 वीं रैंक से चयनित होने पर प्रथम बार गांव जाते समय रोडवेज बस स्टैंड दियातरा पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह भाटी के नेतृत्व में लोगों ने मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया। एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।