धरहरा: भोर में घर में घुसा चोर, 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार,पत्नी की नींद खुलने पर भागता दिखा संदिग्ध, आवेदन मिलने पर कार्रवाई
धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में अहले सुबह चोरी की एक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोर घर में घुसकर 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार मानगढ़ निवासी धीरज कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजकर 45 मिनट में उनकी पत्नी की नींद अचानक खुल गई।