HHI में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः तीसरे फ्लोर पर कमरों में धुंआ भरा,फायर ब्रिगेड ने 8 लोगों को रेस्क्यू किया
Sadar, Varanasi | Jul 19, 2024 वाराणसी के होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल में शुक्रवार शाम शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। होटल के पांचवीं मंजिल पर आग के बाद तेज आवाज के साथ एमसीवी और वायरिंग भी जल गई। आग के बाद सायरन बजने लगा और पूरे होटल में अफरा तफरी मच गई। आग के साथ ही धुंआ होटल के कमरों और हॉल में भर गया। होटल में ठहरे पर्यटक और कर्मचारी भागकर बाहर आ गये।