मानिकपुर: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदा खान में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर शराब के नशे में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद सुभाष सिंह और दीप नारायण के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की है।