बीकानेर: गंगाशहर थाने स्थित मकान में चोरी, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर कर रही जांच
शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक मकान में चोरों ने फिर सेंधमारी करते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित घर का सामान चुरा लिया है। जानकारी मिली है कि नगर विकास न्यास की पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के काका के यहां यह चोरी हुई है। चोरी के समय परिवार बीकानेर से बाहर गया हुआ था। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।