कटनी नगर: निवार चौकी पुलिस ने ऑटो चालक से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी क्षेत्र में एक ऑटो चालक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने वाले आरोपी को निवार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के द्वारा आज रविवार दोपहर 12:00 जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहन डुमार 28 वर्ष निवासी बड़खेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।