चित्तौड़गढ़ के कीरखेड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक घर में गैस सिलेंडर भभकने से अचानक आग लग गई। हनुमान मंदिर के पास रहने वाले हेमराज के घर में लगी आग तेजी से फैल गई और घर का एक हिस्सा चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।