प्रतापगढ़: श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में शिव महापुराण कथा का हवन और भंडारे के साथ हुआ समापन
श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में शिव महापुराण कथा का समापन रविवार शाम 4 बजे हवन और भंडारे के साथ हुआ। कथा वाचक अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से सुख, शांति, यश और वैभव मिलता है। कथा में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और हवन व भंडारे में भाग लिया। मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।