शाजापुर: स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर पर कन्या पूजन एवं भंडारे का हुआ आयोजन, लोगों ने किया सामूहिक हवन
शाजापुर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में शुक्रवार को कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। मंदिर परिसर में कन्याओं को भंडारे में भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं का पूजन भी किया गया। उल्लेखनीय की नवरात्रि में गायत्री मंदिर पर हर दिन विशेष अनुष्ठान हुआ।