भभुआ: एक निजी पैलेस में आगामी 27 जनवरी को हरसू बाबा जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 शहर के एक निजी पैलेस में हरसू बाबा जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी 27 जनवरी को शोभायात्रा को लेकर के एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार की दोपहर संपन्न हुई। जिसमें हरसू बंसी परिवार के लोग एवं आयोजन से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा के मार्ग ,समय निर्धारण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था ,सजावट सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।