बेगूसराय: बेगूसराय के ओम कुमार ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान पाकर घरों में छाई खुशी
बेगूसराय के बेटे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मजदूर के बेटे ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।बेगूसराय के नगर परिषद बीहट के राजवाड़ा स्थित बीएसएस राजवाड़ा हाई स्कूल के छात्र ओम कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।