ग्वालियर गिर्द: दहेज या आत्महत्या? दीक्षा राजावत की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय दीक्षा राजावत की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। बुधवार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची दीक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर 12 बजे दी गई जानकारी के अनुसार मामले की जांच जारी है।