महोबा: श्रीनगर में अंधविश्वास के चलते तांत्रिक की हत्या, 13 दिन बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 13 दिन पहले हुए तांत्रिक रामप्रसाद प्रजापति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी लखन साहू को हत्या में प्रयुक्त गड़ासे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अंधविश्वास के कारण तांत्रिक को परिवार की परेशानियों और अपनी संभावित मौत का जिम्मेदार मानता था। इसी डर में उसने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।