सहरसा में 19 सितंबर से बंद हो सकती है नल-जल सप्लाई, संवेदकों ने विभाग को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
सहरसा में नल-जल योजना की पानी सप्लाई पर संकट गहराता नजर आ रहा है। पानी सप्लाई से जुड़े संवेदकों की बैठक में भुगतान और नए इकरारनामे समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संवेदकों ने अपनी मांगों को लेकर विभाग के सामने नाराजगी जताई है।
बैठक में संवेदकों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। इसके अलावा नए इकरारनामे और पानी सप्लाई की दर तय नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
संवेदकों ने विभाग को अपनी मांगों पर निर्णय लेने के लिए सात दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर इस अवधि में उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो 19 सितंबर से जिले में नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
Bihar, India | Sep 12, 2026