मौ: श्री विनायक विद्यापीठ में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन
Mau, Bhind | Jul 24, 2026 श्री विनायक विद्यापीठ में शुक्रवार को लगभग 3 बजे थाना प्रभारी रामनरेश यादव द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं जागरूकता विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा अपने जीवन और भविष्य को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश दिया।