बोध गया: एमयू में राज्यपाल के आगमन से पहले एनएसयूआई समेत कई छात्र एमयू थाना द्वारा हिरासत में
मगध विश्वविद्यालय में बिहार के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टीनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के आगमन के पूर्व NSUI,AISF और इंकलाबी संगठन से जुड़े कई छात्रों को मगध यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए छात्रों के द्वारा विश्वविद्यालय की समस्याओं,छात्रसंघ बहाली आदि मांगो का ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई थी।